Khabar Cinema

दो दिन में 'फैंटम' 21.24 करोड़ कलेक्शन

       26/11 मुंबई हमलों पर बनी 'फैंटम' के कलेक्शन में दूसरे दिन 50 फीसदी से भी ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई| फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन यानि शनिवार को पहले दिन के मुकाबले 51 फीसदी ज्यादा कलेक्शन बटोरा। इसने रिलीज के दिन 8.46 करोड़ का बिजनेस किया था जबकि शनिवार को 12.78 करोड़ रुपये बटोर लिए। फिल्म को देशभर में 2600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। शनिवार (रक्षाबंधन) पर फैंटम के बिजनेस में 51 फीसदी इजाफा। शुक्रवार को 8.46 करोड़, शनिवार को 12.78 करोड़ कमाए। कुलः 21.24 करोड़। भारत का बिजनेस। शनिवार और रक्षाबंधन होने की वजह से फिल्म को जबरदस्त फायदा मिला।